Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम

हमीरपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम

रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय

बुंदेलखंड के हमीरपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख शक्तिपीठ मां चौरा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हमीरपुर जिला भक्तिमय हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित सिद्धपीठ मां चौरा देवी मंदिर में सुबह मंगला आरती के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और भक्त माता रानी को प्रसाद चढ़ा रहे हैं। हमीरपुर में जगह-जगह पंडाल लगाकर माता रानी की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं और 9 दिनों तक विधि-विधान से पूजा पाठ किया जाएगा।

मंदिर के पुजारी 

वहीं सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पूरे चौरा देवी मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंदिर में महिला पुलिस की भी विशेष तैनाती की गई है। इसके साथ ही मंदिर समिति द्वारा साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी भी भक्त को कोई परेशानी न हो। पूरे बुंदेलखंड में नवरात्रि को लेकर भारी उत्साह है और माता के जयकारों से मंदिर गूंज रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular