Homeउत्तर प्रदेशपिनाहट में चंबल घाट पर पैंटून पुल निर्माण की मांग, व्यापारियों ने...

पिनाहट में चंबल घाट पर पैंटून पुल निर्माण की मांग, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमित शर्मा 

आगरा। पिनाहट में चंबल घाट पर पैंटून पुल निर्माण और 15 अक्टूबर से पुल का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द पुल निर्माण कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने ‘यह सरकार निकम्मी है, यह सरकार बदलनी है’ के नारे लगाए। व्यापारियों का कहना है कि चंबल घाट पर पुल की सुविधा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर क्षेत्र के व्यापार पर भी पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने से चंबल घाट पर स्टीमर का संचालन बंद है। मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से स्टीमर संचालन की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

व्यापारियों ने मांग की कि 15 अक्टूबर से पैंटून पुल का संचालन शुरू कराया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

पिनाहट में चंबल घाट पर पुल निर्माण और आवागमन की सुविधा को लेकर व्यापारियों का विरोध जारी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular