रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय
7हमीरपुर जिला मुख्यालय में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
कोरैली में महिला पुलिसकर्मियों ने बैनर और पोस्टर के जरिए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया। शहर की सड़कों से गुजरी इस रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता रैली को जिलाधिकारी अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलका शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बिना किसी डर के अपनी समस्याएं सामने रखने का संदेश दिया गया।
