Homeउत्तर प्रदेशभाजपा राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल के प्रथम कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल के प्रथम कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल के प्रथम कानपुर आगमन पर रविवार को रेलवे स्टेशन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी और भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।

जगदीश पटेल का कानपुर आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी तथा जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ता जुटे रहेंगे।

रेलवे स्टेशन पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगदीश पटेल का स्वागत करते हुए उनके सफल कानपुर प्रवास की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular