रिपोर्ट: अमित शर्मा
राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर छोटे-छोटे बच्चों के घूमने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने रेलवे ट्रैक पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं
रेलवे ट्रैक पर बच्चों की मौजूदगी यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बच्चे स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजरों से बचकर रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंच गए।
रेलवे ट्रैक पर इस तरह घूमना बेहद खतरनाक हो सकता है। ट्रेन के अचानक आने या अन्य किसी अप्रत्याशित स्थिति में बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सतर्कता जरूरी है।
अब यह देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर क्या कदम उठाता है और स्टेशन पर यात्रियों के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है।
