Homeउत्तर प्रदेशमहा नवमी पर अनिल दीक्षित ने सपत्नीक किया हवन-पूजन, 2027 में फिर...

महा नवमी पर अनिल दीक्षित ने सपत्नीक किया हवन-पूजन, 2027 में फिर भाजपा सरकार बनने की कामना

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। शारदीय नवरात्र की महा नवमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अपनी पत्नी के साथ जिला कार्यालय में मां भगवती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

इस दौरान उन्होंने हवन कर मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने की कामना भी की।

महा नवमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में अनिल दीक्षित ने मां भगवती के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

हवन-पूजन के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें कन्याओं को भोजन कराने के साथ उपहार भी भेंट किए गए। इस दौरान कन्याओं को शक्ति स्वरूपा मानते हुए उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया गया।

 कन्या भोज कर लिया मां भगवती का आशीर्वाद

नवरात्र के नौवें दिन महा नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी क्रम में जिला भाजपा कार्यालय में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। अनिल दीक्षित ने सपत्नीक हवन-पूजन कर मां भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद कन्या भोज के माध्यम से नवरात्र की परंपरा का निर्वहन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, धीरज वाल्मीकि, राधा सैनी, शालिनी कटियार, जीतू कश्यप, अनुप्रिया दोषी, राजेश चौहान, सुरेश गुप्ता, यश जायसवाल, अंशु ठाकुर, सोनू राठौर, कौशलेंद्र सिंह परिहार, रवि सिंह, स्पर्श कटियार और रवि पांडे सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ प्रदेश की खुशहाली और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनने की कामना की गई। आयोजन की जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular