Homeउत्तर प्रदेशअजीतमल में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से...

अजीतमल में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला मैदान

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

अजीतमल, औरैया। अजीतमल के प्राचीन मेला ग्राउंड में एकादशी के अवसर पर परंपरागत रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा मेला मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे और रावण दहन का आनंद लिया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रावण दहन के दौरान मेला मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक, अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक, जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष स्वदेश पोरवाल, मुकेश दीक्षित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर और शिवम चक सहित नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के सभी सभासद तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular