रिपोर्ट: अजय पाल यादव
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिसौली विधानसभा सीट की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
विधायक कुशाग्र सागर ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा देने की घोषणा की है।उन्होंने 21 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
कुशाग्र सागर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वर्षों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बाद भी अपेक्षित सम्मान और अपनापन नहीं मिलने से उन्हें गहरी ठेस पहुंची है। उनके इस फैसले के बाद जिले की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आशुतोष मौर्य के रुख के बाद बढ़ी थी चर्चा
बिसौली की राजनीति में हाल के दिनों में कई घटनाक्रम सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्य ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद उनके भाजपा के करीब आने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हुईं। अब कुशाग्र सागर के इस्तीफे को भी बिसौली के बदलते राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

अगले कदम पर टिकी निगाहें
कुशाग्र सागर आगे किस राजनीतिक दल के साथ जाएंगे या उनकी भविष्य की रणनीति क्या होगी, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके इस्तीफे के बाद बिसौली की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
