Homeउत्तर प्रदेशदयानंद गर्ल्स कॉलेज में नशामुक्ति प्रश्नोत्तरी, 56 छात्राओं ने लिया हिस्सा

दयानंद गर्ल्स कॉलेज में नशामुक्ति प्रश्नोत्तरी, 56 छात्राओं ने लिया हिस्सा

**कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को ‘नशा मुक्ति युवा और विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रेंजर्स, एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने किया। निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कुल 56 छात्राओं ने हिस्सा लिया और नशामुक्ति से जुड़े सवालों के माध्यम से अपनी जानकारी और जागरूकता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में टीम ए की मोनिशा सिंह और प्रतिभा गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम बी की आयुषी यादव और सुम्बुल खान दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि टीम सी की मारिया और कुत्सिया फातिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का संयोजन ड्यूटी इंचार्ज प्रो. स्वाति सक्सेना ने किया, जबकि संचालन डॉ. दीपाली सक्सेना ने संभाला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीत सिरोही ने छात्राओं की सहभागिता की जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पिंकी द्विवेदी, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना पांडे, डॉ. अर्चना दीक्षित और कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular