रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला
बरेली। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए बरेली के सिविल लाइन्स में नई शाखा शुरू की है। यह बरेली में कंपनी की तीसरी शाखा है।
इसके खुलने से बरेली और आसपास के जिलों के लोगों को होम लोन, प्रॉपर्टी के बदले लोन और कंस्ट्रक्शन लोन जैसी वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कंपनी का उद्देश्य छोटे और उभरते शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाना और ग्राहकों को लोन से जुड़ी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है।
नई शाखा का उद्घाटन पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ अजय शुक्ला ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया। कंपनी के मुताबिक, इस शाखा के शुरू होने से बरेली में उसकी सेवाओं का दायरा बढ़ेगा।
साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में घर खरीदने, मकान बनवाने या संपत्ति के बदले वित्तीय सहायता लेने की योजना बना रहे लोगों को लाभ मिल सकेगा।
कंपनी नई शाखा के माध्यम से विभिन्न तरह के रिटेल लोन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए ग्राहक-केंद्रित सेवाओं, तकनीक आधारित प्रक्रियाओं और मजबूत लोन मूल्यांकन व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। कंपनी की विस्तार योजना में टियर-2 और टियर-3 शहरों में कारोबार बढ़ाना प्रमुख रूप से शामिल है।
इस मौके पर एमडी एवं सीईओ अजय शुक्ला ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और अपना घर खरीदने की बढ़ती आकांक्षाओं के कारण उत्तर प्रदेश में आवास वित्त सेवाओं की संभावनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बरेली को कंपनी के विकास के लिए महत्वपूर्ण बाजार बताते हुए कहा कि शहर में आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और ग्राहकों का मजबूत आधार मौजूद है।
उन्होंने कहा कि बरेली में तीसरी शाखा शुरू करना क्षेत्र की संभावनाओं में कंपनी के भरोसे को दर्शाता है। कंपनी उभरते बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ ग्राहकों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच आसान बनाने और परिवारों को घर खरीदने के सपने को पूरा करने में मदद करने पर ध्यान दे रही है।
400 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस देशभर में अपने रिटेल लोन कारोबार का विस्तार कर रही है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 तक उसके कुल रिटेल लोन एसेट्स 89,178 करोड़ रुपये थे। देशभर में कंपनी की 400 से अधिक शाखाएं हैं।
कंपनी का कहना है कि वह आवास वित्त सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने और घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। बरेली में नई शाखा की शुरुआत इसी विस्तार रणनीति का हिस्सा है।
