Homeउत्तर प्रदेश30 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, तीन दिन काली पट्टी...

30 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, तीन दिन काली पट्टी बांधकर करेंगे शिक्षण कार्य

रिपोर्ट : दीपक अवस्थी

अजीतमल (औरैया)। शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) एवं कूटा के आह्वान पर जनता महाविद्यालय अजीतमल में सोमवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।

इस दौरान शिक्षकों ने अपनी 30 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विरोध जताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।फुपुक्टा के उपाध्यक्ष डॉ. श्री प्रकाश यादव ने बताया कि संगठन के आह्वान पर 2, 3 और 4 नवंबर 2026 तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।

इसके जरिए अपनी लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में 5 नवंबर को जिलाधिकारी औरैया के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कूटा इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार साहू ने बताया कि शिक्षकों की 30 सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने, राज्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सीय अवकाश की सुविधा, पीएचडी इंक्रीमेंट और स्ववित्तपोषित शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान दिए जाने की मांग प्रमुखता से शामिल है।

इसके अलावा समय से ग्रेच्युटी का भुगतान करने और शिक्षकों को शिक्षक श्री एवं सरस्वती पुरस्कार प्रदान करने समेत अन्य मांगें भी उठाई गई हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान फुपुक्टा उपाध्यक्ष डॉ. श्री प्रकाश यादव, कूटा जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेश भदौरिया, संयुक्त मंत्री डॉ. अनिल कुमार, इकाई अध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार साहू, मंत्री डॉ. पदम नारायण पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. लवकुश, डॉ. सुग्रीव मौर्य और डॉ. उमेश दुबे सहित महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular