रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ज्वेलरी बाजार में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए दो नए शोरूम शुरू किए हैं। पत्रकारपुरम और महानगर में खोले गए इन शोरूम का उद्घाटन अलग-अलग कार्यक्रमों में किया गया। पत्रकारपुरम स्थित शोरूम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया, जबकि महानगर के शोरूम का उद्घाटन सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया।
कंपनी के मुताबिक, दोनों शोरूम में ग्राहकों को गोल्ड, डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी की विस्तृत रेंज मिलेगी। यहां शादी-विवाह, त्योहारों और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
पत्रकारपुरम में 6,640 वर्ग फुट में खुला शोरूम
विवेक खंड, पत्रकारपुरम में खोला गया नया शोरूम 6,640 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसका उद्घाटन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने कुछ ग्राहकों को उनकी खरीदी गई ज्वेलरी भी सौंपी। कार्यक्रम में कंपनी के एमडी इंडिया ऑपरेशंस आशेर ओ, रीजनल हेड नॉर्थ जिशाद एनके, शोरूम मैनेजर मेहताब अली और संदीप सिंह समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
महानगर में 5,200 वर्ग फुट का नया शोरूम
वहीं महानगर स्थित डेस्टिनी कोकापुना गैलेरिया में 5,200 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में नया शोरूम शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन विधायक राजेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर कंपनी के जनरल मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट मनोज गौतम, जोनल हेड अनीस केपी, शोरूम मैनेजर सचिन निगम और एससीएम हेड जलील समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ब्राइडल ज्वेलरी और हल्के डायमंड डिजाइन की रेंज
दोनों शोरूम में पारंपरिक कारीगरी के साथ नए दौर के डिजाइन भी उपलब्ध हैं। खास तौर पर ब्राइडल ज्वेलरी की अलग-अलग रेंज रखी गई है। इसके अलावा येलो गोल्ड, डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी के कई विकल्प मिलेंगे। कंपनी के एक्सक्लूसिव स्वे (Swaye) कलेक्शन में हल्के डायमंड डिजाइन शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है।
15 नवंबर तक मिलेंगे खास फेस्टिव ऑफर
शोरूम की शुरुआत के साथ कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए हैं। इनके तहत गोल्ड, अनकट और जेमस्टोन ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। डायमंड वैल्यू पर भी 30 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर है। पुराने सोने की ज्वेलरी एक्सचेंज कराने पर शून्य कटौती का दावा किया गया है। ये ऑफर 15 नवंबर तक लागू रहेंगे।
ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखना प्राथमिकता
मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा कि ज्वेलरी की खरीदारी परिवार के खास अवसरों से जुड़ी होती है। कंपनी का प्रयास ग्राहकों को बेहतर डिजाइन के साथ पारदर्शी कीमत और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के दोनों नए शोरूम में ब्राइडल कलेक्शन से लेकर आधुनिक डिजाइन तक की विस्तृत रेंज पेश की गई है।
कंपनी के अनुसार, शोरूम में उपलब्ध गोल्ड ज्वेलरी BIS हॉलमार्क और HUID के साथ मिलेगी। वहीं डायमंड ज्वेलरी की जांच के बाद प्रमाणन किया जाता है। कंपनी ने गोल्ड और डायमंड एक्सचेंज पर 100 प्रतिशत वैल्यू, पारदर्शी कीमत और आजीवन मुफ्त मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं देने की बात कही है।
1993 में हुई थी मलाबार ग्रुप की शुरुआत
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी। कंपनी के मुताबिक, उसका कारोबार 14 देशों में फैला है और दुनिया भर में 450 से अधिक शोरूम संचालित हैं। कंपनी में 26 से अधिक देशों के 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।
