Homeउत्तर प्रदेशडेढ़ महीने बाद गोमती में फिर शुरू हुई बोटिंग, लक्ष्मण घाट पर...

डेढ़ महीने बाद गोमती में फिर शुरू हुई बोटिंग, लक्ष्मण घाट पर उमड़े लोग

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। राजधानी में गोमती नदी की लहरों पर एक बार फिर रोमांच लौट आया है। करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद गोमती में बोटिंग सेवा दोबारा शुरू कर दी है।

नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोटिंग फिर से खोल दी है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग लक्ष्मण घाट पहुंचे और मोटरबोट की सवारी का आनंद लिया।

दरअसल, करीब डेढ़ महीने पहले गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बोटिंग पर रोक लगा दी गई थी। पानी का स्तर अधिक होने से आम लोगों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद एक बार फिर नदी में नौकायन शुरू कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार को लक्ष्मण घाट के सामने गोमती की लहरों पर मोटरबोट दौड़ती नजर आईं। लंबे समय बाद बोटिंग शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ घूमने आए पर्यटकों में भी उत्साह देखने को मिला। नदी में बोटिंग की बहाली से लोगों के मनोरंजन के साथ गोमती किनारे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular