रिपोर्ट : प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति को लेकर सोमवार को छात्रों ने हंगामा किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रोवोस्ट कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई।
छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि बीतने के बाद उन्हें वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। छात्रों का कहना है कि समय पर वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण उनकी छात्रवृत्ति अटक गई है। इसी समस्या को लेकर छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांग रहे थे
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया में जल्द समाधान की मांग की। छात्रों का कहना है कि उनकी ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद वेरिफिकेशन में देरी हुई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मामले को लेकर छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
