Homeउत्तर प्रदेशआगरा: नमक की मंडी स्थित जयशिव प्लाजा में तीन सर्राफा गद्दियों में...

आगरा: नमक की मंडी स्थित जयशिव प्लाजा में तीन सर्राफा गद्दियों में लगी भीषण आग, एक पूरी तरह जलकर राख

रिपोर्ट: अमित शर्मा | आगरा

आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नमक की मंडी में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयशिव प्लाजा में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते प्लाजा की तीन सर्राफा गद्दियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि एक सर्राफा गद्दी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दो अन्य गद्दियों को भी आग की वजह से आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्लाजा में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular