Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में शांति भंग करने पर दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए...

बदायूं में शांति भंग करने पर दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रिपोर्ट: अजय पाल यादव

बदायूं, 17 नवंबर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 नवंबर को जरीफनगर थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगिन्द्र (55) पुत्र मुरारी लाल निवासी ग्राम धोबर खेड़ा, थाना जरीफनगर और दुर्गेश (53) पुत्र मुरारी लाल निवासी ग्राम धोबर खेड़ा, हाल निवासी डकारा पुख्ता रोड, मोहल्ला अकबराबाद, थाना सहसवान के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय सहसवान में पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द यादव, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और कांस्टेबल ऋषभ चंद्रा शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular