Homeउत्तर प्रदेश22 नवंबर को लखनऊ में होगा देवदूत वानर सेना का महासम्मेलन, देशभर...

22 नवंबर को लखनऊ में होगा देवदूत वानर सेना का महासम्मेलन, देशभर से जुटेंगे पदाधिकारी और समाजसेवी

लखनऊ। देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति की ओर से आगामी 22 नवंबर 2026, रविवार को लखनऊ में महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित ज्यूपिटर हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ देश के अन्य हिस्सों से संस्था के सदस्य, पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल होंगे।

संस्था की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देवदूत वानर सेना का यह अभियान वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से शुरू किया गया था। शुरुआत में चिकित्सा सहायता, रक्त एवं प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद जैसे कार्य किए गए। इसके बाद बेटियों के विवाह और आपदा राहत सहित कई सामाजिक क्षेत्रों में संस्था ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वर्ष 2022 में पंजीकृत हुई इस संस्था का मूल मंत्र ‘कम्युनिटी हेल्पिंग कम्युनिटी’ यानी समुदाय द्वारा समुदाय की सहायता करना है।

संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक अजीत प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में चल रहे इस जनसेवा अभियान के माध्यम से अब तक करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता जरूरतमंदों और वंचित लोगों तक पहुंचाई जा चुकी है।

महासम्मेलन के दौरान संस्था की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कुछ जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

संस्था का कहना है कि समाज में आपसी सहयोग और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से ही एक संवेदनशील एवं सहयोगी वातावरण तैयार किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का विवरण

-दिनांक: 22 नवंबर 2026, रविवार

– समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

– स्थान ज्यूपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ

– आयोजक:  देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति

 

RELATED ARTICLES

Most Popular