Homeउत्तर प्रदेशबाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य जागरण, भजनों पर देर रात...

बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य जागरण, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

रिपोर्ट: अमित शुक्ला

ऐरवाकटरा। बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर ऐरवाकटरा स्थित साई वाटिका में विशाल भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया। बाबा श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन गायकों की प्रस्तुतियों और मनमोहक धार्मिक झांकियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिधूना कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार, ऐरवाकटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश यादव और ताखा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने हवन-पूजन कर किया। इसके बाद विभिन्न जनपदों और महानगरों से आए प्रसिद्ध भजन गायकों एवं कलाकारों ने बाबा खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

भजनों की मधुर धुनों से साई वाटिका का पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जागरण में पहुंचे श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।

आयोजन में बाबा श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर कुलदीप चौहान रिक्की, राकेश गुप्ता, बबलू सक्सेना, नवीन पोरवाल, सुनील गुप्ता, आशीष गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, ऋषि यादव, गोलू चौहान और दुर्वेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular