Homeउत्तर प्रदेशझांसी में पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव, किश्तों के...

झांसी में पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव, किश्तों के विवाद में हत्या का आरोप

रिपोर्ट: बालेन्द्र गुप्ता

झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी गांव में ट्रक की फाइनेंस किश्तों को लेकर चल रहा विवाद एक ट्रक चालक की संदिग्ध मौत के बाद चर्चा में आ गया।

गुरुवार सुबह रेलवे लाइन के पास जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका 50 वर्षीय ट्रक चालक राकेश राय का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ट्रक को फाइनेंस कंपनी के कब्जे में दिलाने की सूचना से नाराज एक व्यक्ति पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, करारी गांव निवासी राकेश राय पुत्र धनीराम ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने 16 पहियों का ट्रक खरीदा था। किश्तें जमा नहीं होने के चलते बाद में ट्रक को राकेश की पत्नी साधना के नाम पर री-फाइनेंस कराया गया था। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ही ट्रक चलाने लगा।

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी 

ट्रक की मासिक किश्त 42 हजार रुपये तय थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले चार महीने से किश्त जमा नहीं की जा रही थी। इसके चलते फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी लगातार राकेश के घर पहुंचकर किश्त की रकम मांग रहे थे। इससे परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहा था।

परिजनों को जानकारी

इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि संबंधित ट्रक ग्रासलैंड के पास एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को दे दी। मंगलवार को कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चले गए। आरोप है कि इस दौरान ट्रक के पहियों और बैटरी बदले जाने की बात भी सामने आई थी। ट्रक जब्त होने के बाद विवाद और बढ़ गया।

घर से निकले राकेश, मोबाइल छोड़ गए पीछे

परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम राकेश बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए। वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

गुरुवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे जंगल में ग्रामीणों ने एक पेड़ पर व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राकेश राय के रूप में की।

 परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

राकेश की मौत के बाद परिजनों ने ट्रक को फाइनेंस कंपनी के कब्जे में पहुंचाने की सूचना देने से नाराज व्यक्ति पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि ट्रक

RELATED ARTICLES

Most Popular