रिपोर्ट: अमित शुक्ला
ऐरवा कटरा। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर शुक्रवार को कस्बा ऐरवा कटरा में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा का आशीर्वाद लिया।
भंडारे का शुभारंभ सुबह से हुआ। इसमें श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान भक्तों ने खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजकों की ओर से सभी भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक विक्कू शर्मा, अंश सक्सेना, आरव सक्सेना, बासु, वीनू सक्सेना, अरुण सक्सेना, अनिल सक्सेना, सौरभ कुमार तिवारी (मुखिया), खुशबू प्रिया, दीपू, पातीराम, बासु सक्सेना और संजू कठेरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

