Homeउत्तर प्रदेशविपक्ष के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- पीएम मोदी संविधान...

विपक्ष के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- पीएम मोदी संविधान नहीं बदलेंगे

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन की ओर से किए गए प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रतिक्रिया दी है. रामदास आठवले ने कहा है कि विपक्ष के पास और कोई मुद्दा नहीं है.

इंडिया गठबंधन के सांसद संसद परिसर में संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया. रामदास आठवले ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “विपक्ष के पास कोई और मुद्दा नहीं है. संविधान का सब आदर करते हैं और उसकी रक्षा होना अनिवार्य है.”

“बार-बार संविधान का विषय निकालकर विपक्ष ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. पीएम मोदी ने संविधान के आगे माथा टेक कर शपथ ली है. पीएम मोदी संविधान बदलने वाले नहीं हैं. इस बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पीएम मोदी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “जनता ने हमारा साथ दिया है. लेकिन पीएम मोदी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की है. आज सभी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के लोग एक होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular