Homeउत्तर प्रदेशचंद्रशेखर आज़ाद ने पहली बार संसद में पहुंचने के बाद क्या कहा

चंद्रशेखर आज़ाद ने पहली बार संसद में पहुंचने के बाद क्या कहा

आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पहली बार संसद पहुंचने के बाद कहा कि वो उन लोगों की आवाज़ हैं, जिन्हें इंसान भी नहीं समझा जाता है. चंद्रशेखर आज़ाद उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

चंद्रशेखर आज़ाद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,”मैं उनकी आवाज हूं जिनको इंसान भी नहीं माना गया है. जिनको समाजिक और आर्थिक आधार पर दबाया गया है मैं उनकी आवाज़ हूं.”

“जब तक चंद्रशेखर आजाद संसद में है तब तक हर जुल्म के ख़िलाफ़ आवाज उठेगी और सरकारों से जवाब मांगा जाएगा, फिर चाहे सरकार राज्य की हो या केंद्र की.”

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “जो भी सरकार संविधान के विरुद्ध में जाकर काम करेगी उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना हमारी जिम्मेदारी है. जिन लोगों ने हमें चुनकर संसद में भेजा है उनकी आवाज़ उठाना हमारा कर्तव्य है, फिर बात चाहे किसान की हो या महिलाओं की हो.”

RELATED ARTICLES

Most Popular