Homeदेश विदेशस्पीकर पद पर एनडीए और 'इंडिया' आमने-सामने, राहुल गांधी के दावे पर...

स्पीकर पद पर एनडीए और ‘इंडिया’ आमने-सामने, राहुल गांधी के दावे पर क्या बोले राजनाथ सिंह?

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का सम्मान करते हैं और उन्होंने कल तीन बार उनसे बात की.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे डिप्टी स्पीकर की मांग पर राजनाथ सिंह के कॉल का इंतजार करते रहे.

राजनाथ सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “खड़गे जी सीनियर लीडर हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं. कल से लेकर आज तक उनसे तीन बार बात हुई है.”

राहुल गांधी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “राजनाथ सिंह का खड़गे जी के पास कल शाम फोन आया था. उन्होंने अपील की है कि विपक्ष स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार के नाम का समर्थन करें.”

“खड़गे जी ने साफ कहा कि हम उनके उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं. लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कल शाम कहा था कि वो दोबारा फोन करेंगे. अभी तक राजनाथ सिंह ने दोबारा कॉल नहीं किया है.”

स्पीकर के नाम पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बन पाई. एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने के सुरेश को उम्मीदवार घोषित किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular