दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने औपचारिक तौर पर गिरफ़्तार कर लिया है.
ये गिरफ़्तारी दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में हुई है. सीबीआई केजरीवाल की रिमांड की मांग कर सकती है.
इस बारे में केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है.
सुनीता अग्रवाल ने लिखा, ”20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली. तुरंत ईडी ने स्टे लगवा लिया. अगले ही दिन सीबीआई ने अभियुक्त बना दिया और आज गिरफ़्तार कर लिया.”
सुनीता अग्रवाल ने लिखा, ”पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाए. ये क़ानून नहीं है. ये तानाशाही है, इमरजेंसी है.”
