Homeबिहारमुकेश सहनी के पिता की हत्या के बारे में क्या बोलीं एसआईटी...

मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बारे में क्या बोलीं एसआईटी चीफ़

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने कहा है कि अभी तक इस मामले में सारे सुबूत सामने नहीं आए हैं. सुबूतों की जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है.

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की जांच के लिए दरभंगा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक (एसपी) काम्या मिश्रा की अगुआई में एक कमेटी गठित की गई है.

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ”अभी तक पूरे सुबूत सामने नहीं आए हैं. इनकी जांच के बाद ही इस मामले कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है. मुकेश सहनी के पिता के शरीर पर धारदार चीजों से वार के निशान थे. वहां से एक बक्सा भी बरामद हुआ है. हम लोग फिंगर प्रिंट की जांच कर रहे हैं. चोरी की कोई घटना नहीं हुई है और ना ही घटनास्थल से कोई हथियार बरामद हुआ है.”

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार रात दरभंगा के बिरौल बाज़ार स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई थी.

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में दरभंगा ग्रामीण की एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है.

बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि हत्यारे चोरी की नीयत से घर में घुसे थे. घर का सामान बाहर बिखरा पड़ा था.

मुकेश सहनी ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में कहा है कि,”मुझे उम्मीद है कि इस हत्याकांड को जिन लोगों ने भी अंजाम दिया है वो जल्द ही पुलिस की गिरफ़्त में होंगे.”

RELATED ARTICLES

Most Popular