दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाक़े के एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन की अवैध तरीक़े से चल रहे कोचिंग सेंटरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई जारी है.
मेयर शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करने के बाद उसे सील कर दिया.
उन्होंने कहा, “कई कोचिंग सेंटर ग़ैर-कानूनी तरीके से बेसमेंट में चलाए जा रहे हैं. जो एमसीडीके इमारत से जुड़े नियमों का उल्लंघन करते हैं.”
शैली ओबेरॉय कहती हैं, “हम सभी कोचिंग सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं. इसके लिए ज़िम्मेदार सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.”
मेयर ने कहा, “संस्कृति अकैडमी के बेसमेंट में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था. ये गैरकानूनी है. एमसीडीके नियमों का पालन नहीं किया गया. एमसीडीएक्शन मोड में है. ऐसे कोचिंग सेंटर सील किए जाएंगे. पूरी दिल्ली में और अधिक कार्रवाई होगी.”
