भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक नहीं लगा पाई हैं. वो महिला वर्ग में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे पायदान पर रहीं.
इससे पहले उन्होंने10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था.
उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक जीता था.
मनु भाकर एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं.
