Homeउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश के बहाने कहा- 'हम एक रहेंगे तो नेक...

योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश के बहाने कहा- ‘हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को लेकर सोमवार को आगरा में बयान दिया है.

सीएम योगी ने कहा, ”राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता. राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक और नेक रहेंगे. बटेंगे तो कटेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “आप बांग्लादेश में देख रहे हैं न. ये गलती यहां नहीं होनी चाहिए. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे. सुरक्षित रहेंगे. हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करना है.”

हाल ही में बांग्लादेश में आरक्षण व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे. विरोध प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यकों पर हमले की ख़बरें आई थीं.

विरोध प्रदर्शन के हिंसा में बदलने से कई लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने इस्तीफ़ा देकर देश छोड़ दिया था.

फिर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के कहने पर नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार का ज़िम्मा संभाला.

छात्र नेताओं ने कहा था कि हमारे कहने पर मोहम्मद यूनुस देश के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहाकार की ज़िम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular