Homeदेश विदेशबांग्लादेश में भारतीय परियोजनाओं के बारे में विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?

बांग्लादेश में भारतीय परियोजनाओं के बारे में विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में चल रही भारत की परियोजनाओं के बारे में बयान दिया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि ‘बांग्लादेश में जो हमारे प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनको मौजूदा परिस्थितियों के चलते स्थगित कर दिया गया है.’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “क्योंकि बहुत सारी विकास की परियोजनाओं में वहां जो कुछ लोग काम कर रहे थे, उनको वापस आना पड़ा है. कई अन्य कारणों से भी ये परियोजनाएं रुक गई हैं.”

रणधीर जायसवाल ने कहा कि जब हालात बेहतर होंगे, क़ानून व्यवस्था बहाल होगी, फिर वहां की सरकार से बातचीत कर देखा जाएगा कि इसको कैसे फिर से आगे ले जाया जाए. अभी की यही स्थिति है.

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के चलते बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

जिसके बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल, हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की ख़बरें सामने आ रही थीं.

हालांकि बांग्लादेश में फ़िलहाल नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है. लेकिन भारत अभी भी स्थितियों के स्थिर होने का इंतज़ार कर रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular