HomeUncategorizedलखनऊ: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के 50 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड 2026 में क्वालिफ़ाई,...

लखनऊ: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के 50 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड 2026 में क्वालिफ़ाई, राणा शत्रुजीत को AIR 782

लखनऊ। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Educational Services Limited – AESL), भारत के प्रमुख टेस्ट प्रिपरेशन इंस्टिट्यूट्स में से एक, ने जेईई एडवांस्ड 2026 में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की घोषणा की है।

लखनऊ रीजन से कुल 50 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और मजबूत एकेडमिक तैयारी को दर्शाता है।

इस वर्ष के टॉप परफॉर्मर्स में राणा शत्रुजीत (AIR 782), गौरिका माही (AIR 1819), शौर्य जायसवाल (AIR 2550), साक्ष्य वंश (AIR 2916), प्रसिद्ध जैन (AIR 4054), अक्षांश पटेल (AIR 4100), रुद्र विश्वकर्मा (AIR 4171), अंशिका अग्रहरि (AIR 4874), नितांत त्रिपाठी (AIR 4876) और ऋषभ गुप्ता (AIR 4481) शामिल हैं।

संस्थान के अनुसार, यह सफलता उनके स्ट्रक्चर्ड क्लासरूम प्रोग्राम, अनुभवी फैकल्टी और स्टूडेंट-फोकस्ड लर्निंग अप्रोच का परिणाम है।छात्रों ने अपने सफलता संदेश में आकाश के स्टडी मटीरियल, मॉक टेस्ट और मेंटरशिप को अपनी उपलब्धि का मुख्य आधार बताया।

रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular