Homeउत्तर प्रदेशलाइसेंसी रायफल से 12वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, मौके...

लाइसेंसी रायफल से 12वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा के थाना बाह क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि छात्र ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया था। इसके बाद उसने लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो छात्र को गंभीर हालत में पाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर 18 वर्षीय छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। छात्र के इस कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना को लेकर इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular