Homeउत्तर प्रदेशआगरा में ऑनलाइन गेम में रकम हारने के बाद डिलीवरी बॉय ने...

आगरा में ऑनलाइन गेम में रकम हारने के बाद डिलीवरी बॉय ने रची लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार

**रिपोर्ट: अमित शर्मा

पुलिस के मुताबिक, अमेजन के डिलीवरी बॉय अंशुल ने ऑनलाइन गेम में 1 लाख 12 हजार 800 रुपये हारने के बाद लूट की कहानी गढ़ी थी।

कंपनी के कैश कलेक्शन की रकम जमा करने से बचने के लिए उसने कथित तौर पर यह पूरा षड्यंत्र रचा। पुलिस ने मामले में मुकदमे के वादी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अंशुल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे 95 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान पुलिस को शिकायत की कहानी पर संदेह हुआ।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अंशुल ने एविएटर नामक ऑनलाइन गेम में 1,12,800 रुपये हारने की बात स्वीकार की। आरोप है कि कंपनी की नकदी जमा करने से बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी तैयार की। पुलिस के मुताबिक, उसने खुद को चोट पहुंचाई और कपड़े फाड़कर लूट की घटना का नाटक किया, ताकि उसकी शिकायत वास्तविक लगे।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 5,610 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन गेम खेलने और उसमें बड़ी रकम हारने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर कथित लूट की सूचना को फर्जी पाया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular