Homeउत्तर प्रदेशआगरा :बटेश्वर में जलाभिषेक को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; कांवड़िए...

आगरा :बटेश्वर में जलाभिषेक को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; कांवड़िए चोटिल

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा। तीर्थ धाम बटेश्वर में मुख्य मंदिर में जलाभिषेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के साथ ही लात-घूंसे भी चले। घटना के दौरान कुछ कांवड़ियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर बटेश्वर पहुंचे थे। मुख्य मंदिर में जलाभिषेक करने और मंदिर में प्रवेश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

कांवड़ खंडित करने का आरोप

विवाद के दौरान कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित किए जाने का भी आरोप लगाया। मारपीट में कुछ कांवड़ियों के चोटिल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर बटेश्वर पहुंचे कांवड़ियों के साथ हुई इस घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

अभिषेक अग्रवाल डीसीपी पूर्वी आगरा

RELATED ARTICLES

Most Popular