HomeUncategorizedसड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में लगी भीषण आग, बाजार में मची...

सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज, आगरा

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र स्थित बेलनगंज सूरजभान फाटक के पास सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई।.

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ियों से तेज लपटें उठने लगीं। आग लगने की घटना से आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है

RELATED ARTICLES

Most Popular