रिपोर्ट: अमित शर्मा, आगरा
आगरा में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना ताज कन्वेंशन के सामने की बताई जा रही है। पीड़ित नितेश आई लव आगरा से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
बताया गया कि दोनों आरोपी हीरो होंडा बाइक पर सवार होकर आए थे। मौका पाकर उन्होंने नितेश का मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने बसई पुलिस चौकी में शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर मोबाइल छीनने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
