रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज
आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी और उसके देवर ने मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। घटना आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित सुल्तानपुरा इलाके की है, जहां कुछ दिन पहले एक युवक का शव झाड़ियों में मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी के अपने देवर के साथ कथित अवैध संबंध थे। दोनों के रिश्ते में बड़ा भाई बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। साजिश के तहत युवक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।
आगरा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई।
सैय्यद अली अब्बास डीसीपी नगर जोन आगरा
मामले को लेकर डीसीपी नगर जोन आगरा Syed Ali Abbas ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
