रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
थाना सदर बाजार पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 89.07 ग्राम पीली धातु (आभूषण), 2.82 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 16 जून को थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे और चोरी से मिले पैसों से अपने महंगे शौक पूरे करते थे।

आगरा पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
