Homeउत्तर प्रदेशआगरा कैंट स्टेशन के पास ऑटो में बैठने को लेकर विवाद, यात्री...

आगरा कैंट स्टेशन के पास ऑटो में बैठने को लेकर विवाद, यात्री और चालकों में जमकर मारपीट

रिपोर्ट: अमित शर्मा, आगरा

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित अटल चौक पर ऑटो में बैठने को लेकर यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ऑटो में बैठने को लेकर यात्री और चालक के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर कई अन्य लोग भी मारपीट में शामिल हो गए। सड़क पर हंगामे के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हैरानी की बात यह रही कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट जारी रही। हालात बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया।फिलहाल पुलिस विवाद की वजह जानने के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular