Homeउत्तर प्रदेशआगरा: कॉमेडियन बाबू गप्पी के कथित अश्लील कंटेंट पर विवाद, कार्रवाई की...

आगरा: कॉमेडियन बाबू गप्पी के कथित अश्लील कंटेंट पर विवाद, कार्रवाई की मांग स्लग:

रिपोर्ट -ममता भारद्वाज

आगरा: आगरा के मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर उन पर महिलाओं के संबंध में कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक कंटेंट बनाने का आरोप लगाया जा रहा है।

आरोप है कि अधिक व्यूज और फॉलोअर्स हासिल करने की कोशिश में बाबू गप्पी ने महिलाओं के शरीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील प्रस्तुति वाला कंटेंट तैयार किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की है।।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी महिलाओं पर कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट बनाने के मामले में एक अन्य यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे में अब बाबू गप्पी के वायरल वीडियो को लेकर भी संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

हालांकि, इस मामले में बाबू गप्पी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही पुलिस द्वारा किसी कार्रवाई की पुष्टि की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular