Homeउत्तर प्रदेशयूपी कोऑपरेटिव बैंक में शुरू हुई आधार सेवा, देश का पहला सहकारी...

यूपी कोऑपरेटिव बैंक में शुरू हुई आधार सेवा, देश का पहला सहकारी बैंक बना UIDAI की अधिकृत एजेंसी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को आधार नामांकन और अपडेट सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत कर दिया है। इसके साथ ही यूपी कोऑपरेटिव बैंक देश का पहला सहकारी बैंक बन गया है, जिसे आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूपी कोऑपरेटिव बैंक में आधार सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया।

पहले चरण में बैंक की विभिन्न शाखाओं में नया आधार नामांकन, आधार में संशोधन और अपडेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद दूसरे चरण में इस सेवा का विस्तार प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (PACS) तक किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आधार सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल आधार नामांकन और अपडेट के लिए करीब 15 हजार मशीनें संचालित हैं। इनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 90 हजार लोगों के आधार नामांकन और अपडेट का कार्य किया जा रहा है।

नई व्यवस्था से प्रदेश के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं पहले से अधिक सुलभ और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular