Agra में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की जनता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री की प्रत्येक विदेश यात्रा पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। साथ ही हाल ही में हुए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोहों पर भी भारी खर्च किए जाने का आरोप लगाया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को हटाने की मांग भी उठाई।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
अमित सिंह/महानगर अध्यक्ष कांग्रेस
