रिपोर्ट: ममता भारद्वाज, आगरा
आगरा में मुख्यमंत्री के खंदारी परिसर आगमन के दौरान विरोध का एक अलग तरीका देखने को मिला। हिंदूवादी नेता रौनक ठाकुर ने भगवान टॉकीज के पास एक विवादित होर्डिंग लगाया, जिसमें आगरा को ‘शिवनगरी’ और ‘तेजोमहल की नगरी’ बताया गया।

होर्डिंग के जरिए मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राजकीय आईटी कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। भगवान टॉकीज के पास लगाया गया यह होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है।

