Homeउत्तर प्रदेशपुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में...

पुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 नामजद

रिपोर्ट: अजयपाल यादव, बदायूं

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दियौचरी में वांछित आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस द्वारा दिया गया नोटिस भी फाड़ दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

उपनिरीक्षक नवरतन सिंह की तहरीर पर थाना हजरतपुर में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular