Homeउत्तर प्रदेशराजस्थान के 56 हजार बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का मौका, आवेदन...

राजस्थान के 56 हजार बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा। आगरा में एक बुजुर्ग दंपति का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे और बहू पर मकान हड़पने तथा मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित दंपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद आगरा पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर (CP) आगरा ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी एसीपी सैंया और मलपुरा थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में बुजुर्ग दंपति भावुक होकर अपनी आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा और बहू उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं तथा उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular