Homeउत्तर प्रदेशआगरा में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से कार सवार दो...

आगरा में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
स्थान: आगरा

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में बाबा की तिवरिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कैंटर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों शव कार में फंस गए। पुलिस ने कटर की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular