रिपोर्ट : ममता भारद्वाज, आगरा
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक युवती द्वारा गहरे पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बिना देर किए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी।
पुलिसकर्मी ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पुलिसकर्मी समय रहते कार्रवाई नहीं करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सिपाही की बहादुरी और सूझबूझ के चलते युवती की जान बच गई।
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। युवती द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
