Homeउत्तर प्रदेशआगरा में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, फाइनेंस कंपनी के 5 ठिकानों...

आगरा में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, फाइनेंस कंपनी के 5 ठिकानों पर सर्वे

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

आगरा: शहर में आयकर विभाग ने एक फाइनेंस कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पांच ठिकानों पर सर्वे शुरू किया है। यह कार्रवाई गुरुवार से लगातार जारी है और शुक्रवार को भी इसके जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमों ने गांधीनगर, संजय प्लेस समेत कई परिसरों में एक साथ सर्वे शुरू किया। करीब 30 से अधिक अधिकारियों की पांच टीमें इस कार्रवाई में शामिल हैं। पुलिस बल की मौजूदगी में देर रात तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की गई।

अधिकारियों ने कंपनी के वित्तीय लेनदेन, खातों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संबंधित कंपनी का नाम पूर्व की एसई इन्वेस्टमेंट कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहर के वित्तीय कारोबार में हलचल मच गई है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular