रिपोर्ट ममता भारद्वाज
आगरा में पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना सदर क्षेत्र की शहीद नगर चौकी पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से कई कुंतल खोया बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि यह गाड़ी आगरा से राजाखेड़ा की ओर जा रही थी, तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसे रोककर जांच की। जांच में गाड़ी में बड़ी मात्रा में खोया पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद FSSAI अधिकारी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए खोया के सैंपल लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि खोया मानकों के अनुरूप है या नहीं और इसे कहां से लाया जा रहा था।
