Homeउत्तर प्रदेशआगरा में पुलिस मुठभेड़, नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार

आगरा में पुलिस मुठभेड़, नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में हुई नकबजनी और चोरी की घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रवण उर्फ राजू उर्फ बिहारी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है।

मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाल ही में नकबजनी और चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मामले में सहायक पुलिस आयुक्त, खेरागढ़ आगरा ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular