Homeउत्तर प्रदेशरिहायशी इलाके में नैपकिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर...

रिहायशी इलाके में नैपकिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

रिपोर्ट – अमित शर्मा

आगरा। थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित कावेरी विहार में शनिवार को एक नैपकिन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्ट्री से धुएं के घने गुबार उठने लगे, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फैक्ट्री में आग लगने के दौरान मौजूद मजदूरों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की भयावहता को देखते हुए फैक्ट्री में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है। आग से हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular